बोकारो में मंत्री इरफान अंसारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो : बोकारो जिले के दौरे पर आए झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मंत्री ने तुरंत सिटी थाना में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंत्री के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 11:56 बजे बोकारो सर्किट हाउस में ठहरने के दौरान उन्हें मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने पहले अपशब्द कहे, फिर धमकी भरे लहजे में कहा—“तुम बस इंतजार करो, बहुत जल्द उड़ा देंगे।” मंत्री ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। मीडिया से बातचीत में अंसारी ने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं। कानून-व्यवस्था पर सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि धमकी उत्तर प्रदेश से आई है तो इसमें झारखंड की क्या गलती है। उन्होंने बताया कि धमकी का अंदाज बेहद गंभीर था, इसलिए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। बोकारो पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है और कॉल करने वाले की पहचान भी कर ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष