उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट, किसके पक्ष में नंबर गेम !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, क्रॉस वोटिंग की भी आशंकाए हैं। मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 781 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में करीब 436 वोट मिलने की उम्मीद है, जो जरूरी बहुमत 391 से कहीं ज्यादा है। राधाकृष्णन निर्णायक जीत की ओर अग्रसर हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (11 सांसद) जैसी नॉन-INDIA ब्लॉक पार्टियों का समर्थन एनडीए की स्थिति को और मजबूत करता है, जबकि बीजू जनता दल (7 सांसद) और भारत राष्ट्र समिति (4 सांसद) ने पुष्टि की है कि वे मतदान से दूर रहेंगे।

RSS से जुड़े हैं एनडीए उम्मीदवार?BJP के नेतृत्व वाले NDA ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और तमिलनाडु के बीजेपी के पुराने नेता हैं। अगर राधाकृष्णन चुनाव जीतते हैं, तो वह तमिलनाडु से तीसरे उपराष्ट्रपति होंगे। उनसे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन और आर वेंकटरमन उपराष्ट्रपति बन चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह बचपन से ही RSS से जुड़े रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष