रांची में तीन नए फ्लाईओवर का काम पकड़ेगा रफ्तार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राजधानीवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची शहर के लिए प्रस्तावित तीन नए फ्लाईओवर की कार्ययोजना और डिजाइन से संबंधित प्रजेंटेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ फ्लाईओवर और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बताया कि हरमू बाईपास रोड पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। प्रस्तावित फ्लाईओवर इसके समाधान में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से भी जोड़ा जाए, ताकि आवागमन और सुगम हो सके। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हरमू फ्लाईओवर परियोजना का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बैठक में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर की परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इन दोनों फ्लाईओवर के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने और कार्ययोजना को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अरगोड़ा चौक पर प्रस्तावित गोलचक्कर (रोटरी) से कई सड़कों का आपसी संपर्क बेहतर होगा और आमजन को यातायात में सुविधा होगी। वहीं, करम टोली चौक से साइंस सिटी तक चार लेन वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर के साथ-साथ डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं की डिजाइन में भविष्य की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को राज्य सरकार की प्राथमिकता के रूप में पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ लागू करना जरूरी है। बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन, कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और