बिहार चुनाव: NDA से मुकाबले को महागठबंधन का नया ‘136+52+34’ का फॉर्मूला तैयार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों जोरों है। इस बीच खबर है कि महागठबंधन ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ी सहमति बना ली है। राजद और कांग्रेस ने तय किया है कि एनडीए से मुकाबला करने के लिए दोनों पार्टियां कुछ सीटों का त्याग करेंगी, ताकि नए साथियों को भी चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिल सके। बता दें, बीते दिनों तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई थी।महागठबंधन में सीट बंटवारे का क्या होगा फॉर्मूला?सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे में सबसे बड़ा हिस्सा राजद को मिलने वाला है। अनुमान है कि उसे करीब 135-136 सीटें मिलेंगी। इनमें से लगभग 10-11 सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा और रालोजपा (पारस गुट) को दी जाएंगी। कांग्रेस को 50-52 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, तीन वामदलों को मिलाकर लगभग 34 सीटें दिए जाने की चर्चा है। मुकेश सहनी की VIP पार्टी को 18-20 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, सहनी पहले 60 सीटों की मांग कर चुके हैं लेकिन अब वे महागठबंधन की जीत के लिए समझौते पर तैयार बताए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पहले काफी खींचतान चली। कांग्रेस और वीआईपी जैसे दल मंचों से बड़ी हिस्सेदारी की मांग करते रहे थे। लेकिन आपसी तालमेल से ही महागठबंधन, भाजपा और एनडीए के मजबूत नेटवर्क और वोट बैंक का मुकाबला कर पाएगा। ये बात भी महागठबंधन के दल समझत हैं। यही वजह है कि महागठबंधन ने सीट बंटवारे में समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।आधिकारिक घोषणा 15 सितंबर के बादसूत्रों के मुताबिक, सीटों की आधिकारिक घोषणा 15 सितंबर के बाद हो सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए