नियम नहीं तो अधिक अंक वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार सामान्य सीटों पर स्थानांतरित नहीं हो सकते: सुप्रीम कोर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सामान्य वर्ग के साथ खुली प्रतियोगिता में शुल्क या ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ पानेवाले आरक्षित वर्ग के प्रतिभागियों का अनारक्षित श्रेणी की रिक्तियों में चयन के लिए विचार नहीं किया जा सकता है, यदि भर्ती नियम ऐसे स्थानांतरण पर रोक (इंबार्गो) लगाते हों।न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जोयमाला बागची की पीठ ने त्रिपुरा हाई कोर्ट के एक आदेश पर मुहर लगाते हुए कहा कि अनारक्षित वर्ग के साथ प्रतिस्पर्धा के क्रम में अनारक्षित वर्ग के प्रतिभागियों ने यदि फीस या ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ उठाया है, तो उन्हें अनारक्षित सीटों पर भर्ती किया जा सकता है या नहीं, ये हर मामले के तथ्यों पर निर्भर करेगा। शीर्ष अदालत ने एक मामले में स्पष्ट किया कि ऐसी भर्ती के दौरान जहां नियमों या रोजगार अधिसूचना में कोई इंबार्गो न हो, वहां अंतिम चयनित अनारक्षित उम्मीदवार से अधिक अंक पानेवाले आरक्षित वर्ग के प्रतिभागी को स्थानांतरित होने और अनारक्षित सीटों पर भर्ती होने का अधिकार होना चाहिए।पीठ ने साफ किया कि जहां भर्ती नियमों के तहत कोई इंबार्गो लगाया जाता है, वहां आरक्षित उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी की सीटों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि एक मामले में केंद्र ने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें निर्देश दिया गया था कि कांस्टेबल के पद के लिए आयु में छूट का लाभ उठाने के बाद ओबीसी श्रेणी में आरक्षित उम्मीदवार के तौर पर आवेदन करनेवाले याचिकाकर्ताओं को अनारक्षित श्रेणी के तहत भर्ती के लिए विचार किया जाए। इन उम्मीदवारों ने ओबीसी श्रेणी के तहत आवेदन किया था और इस छूट का लाभ उठाकर योग्यता प्राप्त की थी।

हालांकि, उन्हें असफल घोषित कर दिया गया क्योंकि विभिन्न विभागों में ओबीसी श्रेणी में अंतिम चयनित उम्मीदवार से उनके अंक कम थे। लेकिन उन विभागों में अनारक्षित श्रेणी में अंतिम चयनित उम्मीदवार से उनके अंक अधिक थे। याचिकाकर्ताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दावा किया कि उन्हें अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरित होने की अनुमति दी जानी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और