नेपाल में अंतरिम पीएम पर फिलहाल सहमति नहीं, दो गुटों में झड़प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

काठमांडू। नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को लेकर गतिरोध गहराता जा रहा है। गुरुवार को इस मुद्दे पर Gen-Z दो गुटों में बंट गया और सेना मुख्यालय के बाहर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। झड़प में कई युवक घायल हुए। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने अंतरिम पीएम के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम खारिज कर दिया है। उनका आरोप है कि कार्की भारत समर्थक हैं और उन्हें यह स्वीकार नहीं। यह गुट काठमांडू के मेयर बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहा है। शाह का नाम मंजूर न होने पर धरान के मेयर हरका सम्पांग को विकल्प के तौर पर सामने रखा गया है। सेना मुख्यालय में बीते दो दिनों से प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि एक गुट ने बैठक राष्ट्रपति भवन में कराने की मांग की है। इसी बीच काठमांडू में तख्तापलट के दो दिन बाद गुरुवार को Gen-Z नेताओं ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया। नेता अनिल बनिया और दिवाकर दंगल ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं का है, जिन्होंने बुजुर्ग नेताओं की राजनीति से ऊबकर सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, मकसद संविधान बदलना नहीं बल्कि संसद को भंग करना है। बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना ने एहतियातन राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रखा है। अब तक की हिंसा में 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक