रेल्वे स्टेशनों का नाम और उद्घोषणा हो भाषा में करने की मांग को लेकर आदिवासियों का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चक्रधरपुर : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम ज़िले में गुरुवार को आदिवासी संगठनों ने चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के बाहर ज़ोरदार रैली निकाली. प्रदर्शनकारियों की मुख्य माँग थी कि रेलवे स्टेशन के नाम और उद्घोषणाएँ स्थानीय “हो” भाषा की वारांग क्षिति लिपि में की जाएँ, ताकि क्षेत्र के आदिवासी समाज को अपनी भाषा में जानकारी मिले और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान मिल सके.

डीआरएम से मांग, स्टेशन का नाम हो भाषा में लिखें  

सुबह से ही एनएच-75 मार्ग पर सैकड़ों आदिवासी पुरुष, महिलाएँ और युवा झंडा-बैनर लेकर एकत्र हुए. रैली का नेतृत्व आदिवासी साहित्यकार डोबरो बीरूउली और आदिवासी हो समाज महासभा के नेता पातर जोंको ने किया. स्टेशन का नाम हो भाषा में लिखना होगा और रेलवे की साजिश नहीं चलेगी” जैसे नारे गूंजते रहे. रैली शांतिपूर्वक चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय तक पहुँची, जहाँ बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए.

चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया से मुलाक़ात कर मांग-पत्र सौंपा

इसमें आदिवासी बहुल सभी स्टेशनों के नाम हो भाषा में लिखने, ट्रेनों की घोषणाएँ और अन्य सूचनाएँ भी उसी भाषा में देने की मांग की गई. डोबरो बीरूउली ने बताया कि 2013 में घाघरा स्टेशन पर हो भाषा में नामपट लगाया गया था, पर बाद में “साजिशन” मिटा दिया गया, जिससे आदिवासी समाज बेहद आहत है.

डीआरएम ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी. डोबरो बीरूउली ने कहा कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव का प्रश्न है. पातर जोंको ने चेताया कि यदि माँगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष