जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में तीन आरोपितों को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2024 में हुई झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) पेपर लीक मामले के तीन आरोपितों को जमानत दे दी है। फिलहाल तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जिन तीनों आरोपितों को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया, उनमें भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय शामिल हैं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने तीनों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है।इससे पहले आरोपितों की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने अदालत के समक्ष दलील रखी। उल्लेखनीय है कि अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने अपनी पूरक चार्जशीट में पेपर लीक मामले में एजेंट का काम करने वाले रामनिवास राय, रामनिवास के भतीजे कविराज उर्फ मोटू और रॉबिन कुमार को आरोपित बनाया था। फिलहाल तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष