मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, प्रदेशभर में 1000 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रांची महानगर द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय तथा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि “रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। प्रतिदिन हजारों लोग खून की कमी से जान गंवा देते हैं, ऐसे में रक्तदान को बढ़ावा देना समाज का सबसे बड़ा कार्य है।” श्री रविंद्र राय ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और दूसरों का जीवन बचाने के लिए भाजयुमो का यह प्रयास सराहनीय है। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि समाजहित के हर कार्य में युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महायज्ञ में शामिल हों।प्रदेशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जिलों के 1000 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, सरोज सिंह, हेमंत दास, वरुण साहू, रोमित नारायण सिंह, बलराम सिंह, संजय महतो, रणधीर दास, मनोज दुबे, श्रीनिवास, राहुल चौधरी, राहुल चौबे, प्रदीप सिंह, अमिताभ धीरज, देवराज सिंह सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों