Gen-Z के बहाने राहुल गांधी पर BJP का वार – भारत में नेपाल जैसी आग लगाने की कोशिश?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स और देश के Gen-Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जाहिर है कि राहुल गांधी के इस बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां विवाद खड़ा कर सकती हैं क्योंकि हाल ही में पड़ोसी मुल्क नेपाल में Gen-Z ने क्या किया, यह किसी से छिपा नहीं है. Gen-Z के आंदोलन से नेपाल में तख्तापलट हो गया. अब तक के इतिहास में यह Gen-Z का पहला आंदोलन था. ऐसे में राहुल गांधी ने Gen-Z का जिक्र किया है, जिसके अब कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, नेपाल में Gen-Z का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हुआ था. मगर धीरे-धीरे यह आंदोलन हिंसक रूप ले लिया. इसमें 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए. Gen-Z के प्रदर्शन के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हुआ. सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम पीएम बनाया गया.रअसल, इन दिनों राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर लगातार हमलावर हैं. 18 सितंबर को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग लोगों का वोट डिलीट कर रहा है और इसके लिए गलत मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस दौरान राहुल ने ये भी दावा किया कि चुनाव आयोग के लोग ही हमें अब ये जानकारी दे रहे हैं.चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को आरोपों को खारिज कर दिया है. आयोग ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत और निराधार हैं. किसी भी आम नागरिक की तरफ से ऑनलाइन किसी भी वोट को हटाया नहीं जा सकता है. राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है.सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बार-बार लगाए गए आरोप भारतीय लोकतंत्र में उनके और कांग्रेस के अविश्वास को दर्शाते हैं तथा वे घुसपैठिए को बचाने की राजनीति करते हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप को भी ‘झूठा विमर्श’ करार दिया और कहा कि ‘उन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ.’बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘घुसपैठिए प्रथम की राजनीति’ राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के हितों की बात कर सकते हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही मतदाता सूची की समीक्षा का विरोध करके अवैध मतदाताओं को बचाने की उनकी कोशिश इन समुदायों के हितों को नुकसान पहुंचाएगी.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए