मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल सौंपेंगे 200 डॉक्टर को नियुक्ति पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को राजधानी रांची में आयोजित समारोह में लगभग 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इन डॉक्टरों में 100 नियमित सरकारी डॉक्टर और लगभग 100 संविदा पर नियुक्त होने वाले चिकित्सक शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
ज्ञातव्य है कि हाल ही में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति पूरी की गई। उस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा था कि “गाँव का गरीब किसान और शहर का आम नागरिक—दोनों को बराबर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को बताया कि यह अबतक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया है, जिसका सीधा लाभ गांव और कस्बों के लोगों को मिलेगा। हाल ही में विभाग ने 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा डॉक्टरों की भी नियुक्ति की है। मंत्री ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। अब नए डॉक्टरों को सेवा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, बाहर के राज्यों से भी डॉक्टर झारखंड में सेवा देने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य व्यवस्था में लंबे समय से बनी कमी दूर हो

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और