मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांधगाड़ी-दिपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का किया अनावरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। पट खुलने के बाद उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य की उन्नति, राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा के जयकारे गूँजे मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं । वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पूजा पंडाल में आगमन पर पूजा समिति की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक