प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के युवा उद्यमी आशीष सत्यव्रत साहू की सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली ; रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में बिहार और झारखंड के दो युवाओं के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि खादी की तरह देश के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी जोर दिया कि जब परंपरा और नवाचार (इनोवेशन) को साथ जोड़ा जाता है तो अद्भुत परिणाम सामने आते हैं। प्रधानमंत्री ने झारखंड के युवा आशीष सत्यव्रत साहू के प्रयास को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने बताया कि आशीष ने ‘जोहार ग्राम बोर्ड’ के माध्यम से आदिवासी बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुँचाया है। उनके इस प्रयास से झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आशीष सत्यव्रत साहू जैसे युवा यह संदेश दे रहे हैं कि अगर पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक का संगम किया जाए तो न केवल कला को नई पहचान मिलती है, बल्कि इससे रोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते भी खुलते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऐसे कई उदाहरण दिए, जो यह दिखाते हैं कि किस तरह देशभर में परंपरा और नवाचार का मेल रोजगार, संस्कृति और पहचान को मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू ने जोहार ग्राम बोर्ड के जरिए आदिवासी बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुंचाया है। उनके प्रयासों से आज झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दूसरे देशों के लोग भी जानने लगे हैं मिथिला पेंटिंग को महिलाओं की आजीविका का साधन बनाया पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के मधुबनी जिले की स्वीटी कुमारी ने भी संकल्प सृजन की शुरुआत की। स्वीटी कुमारी ने मिथिला पेंटिंग को उन्होंने महिलाओं की आजीविका का साधन बना दिया है। आज 500 से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं उनके साथ जुड़ी हैं और आत्मनिर्भरता की राह पर हैं। सफलता की ये सभी गाथाएं हमें सिखाती हैं कि हमारी परंपराओं में आय के कितने ही साधन छिपे हुए हैं। अगर इरादा पक्का हो, तो सफलता हमसे दूर नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उदाहरण तमिलनाडु के याज नेचुरल्स का दिया। यहां अशोक जगदीशन और प्रेम सेल्वाराज ने काॅरपोरेटe नौकरी छोड़ एक नई पहल की। उन्होंने घास और केला फाइबर से योगा मैट बनाए। इसमें हर्बल रंगों से कपड़े रंगे, और 200 परिवारों को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक