पीएम मोदी ने दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन से हुयी मौतों पर किया दुख व्यक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिलीगुड़ी /नयी दिल्ली,  पूर्वी हिमालयी क्षेत्र दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश के कारण भीषण भूस्खलन होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अवरुद्ध होने से सिक्किम, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही हैऔर सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हताहत हुये लोगाेें के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारी बारिश एवं भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
अभी तक हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल आधिकारिक पुष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं लेकिन यह बताया जा रहा है कि शनिवार रात से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हुयी है।
गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनित थापा के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस हादसे में लगभग 15 लोग मारे गये हैं। उन्होंने लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह देते हुये कहा है कि प्रशासन प्रभावित लोगों को बचाने एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगा हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि मिरिक में कम से कम नौ लोग और दार्जिलिंग पहाड़ियों के ऊपरी सुखियापोखरी में चार लोग मारे गये हैं
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने भारी बारिश से हुये व्यापक नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मौतें हुयी हैं, संपत्ति का नुकसान हुआ है और आधारभूत ढांंचे को को नुकसान पहुंचा है। मैं स्थिति का जायजा ले रहा हूं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं।”
लगातार बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पूरी तरह से बंद हो गया है तथा 29वें माइल में तिस्ता नदी उफान पर है जिससे पहाड़ियों को सिलीगुड़ी से जोड़ने वाले राजमार्ग का उपरी हिस्सा बह गया है। मिरिक और धुड़िया के बीच लोहे का पुल ढहने से मिरिक और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क टूट गया। लगातार बारिश से मैदानी इलाकों में जलपाईगुड़ी जिले के दोआर्स इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जहां जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए