ड्यूटी के दौरान मौत के बाद बीआईटी मेसरा के गेट पर गार्ड का शव रख ग्रामीणों ने किया 12 घंटों तक गेट जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची ; बीआईटी मेसरा में कार्यरत सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य गेट को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण और गार्ड के परिजनों ने गेट पर शव रखकर १२ घंटे तक गेट को जाम रखा। आक्रोशित लोगों ने यह आंदोलन सुबह 10 बजे से ही शुरू किया था और खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी है। जानकारी के अनुसार, नया टोली निवासी योगु महतो (जो विस्थापित परिवार से था) की चार अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने मौत के कारण की जांच किए बिना ही शव को अस्पताल से घर भेज दिया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि यह घटना विस्थापितों के प्रति बीआईटी प्रबंधन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण शव के साथ न्याय की मांग को लेकर गेट पर डटे हैं, लेकिन न तो वीसी और न ही रजिस्ट्रार वार्ता के लिए सामने आए हैं। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे कमलेश राम, संजय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं। थाना प्रभारी संजीव ने बताया कि बातचीत कर समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष