बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार । प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जैना, बेतला रेंजर उमेश कुमार दूबे सहित अन्य ने पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर पार्क में पर्यटकों को प्रवेश दिलाया।यहां बताते चले कि बेतला पार्क जंगली जानवरों के प्रजनन काल को लेकर प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से 30 सितम्बर बंद कर दिया जाता है। एक अक्टूबर सेे पार्क को पर्यटकों केेे लिए खोला जाता है। हालांकि इस वर्ष लगातार बारिश होने के कारण पांच अक्टूबर को पार्क को खोला गया ।बताया जाता है कि इस बार इस बार पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों की सुरक्षा और वन्य जीवों की सहजता को ध्यान में रखते हुए निजी बंद वाहनों से प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब पर्यटक केवल विभागीय अनुमति प्राप्त ओपन सफारी वाहनों से ही पार्क की सैर कर सकेंगे। खुले सफारी वाहनों से सफर के दौरान पर्यटक न सिर्फ जंगली जानवरों को करीब से देख पाएंगे, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी भरपूर आनंद उठा सकेंगे।पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क में वृद्धि भी की गई है ।अब पर्यटकों को कुल ₹2450 शुल्क देना होगा। पार्क प्रशासन ने इस बार पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके लिए पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और गश्ती दल की तैनाती बढ़ाई गई है। सभी गाइड और ड्राइवर यूनिफार्म में रहेंगे और पर्यटकों को जंगल में कहीं भी उतरने या जानवरों को छेड़ने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष