jET 2024: झारखंड पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (Jharkhand Eligibility Test–JET) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-08/2025 के अनुसार, अब अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आयोग ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। नए कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) 1 नवंबर से 3 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा, जिसमें उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि तकनीकी कारणों से किसी प्रकार की परेशानी न हो। गौरतलब है कि JET परीक्षा राज्य में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रूप में नियुक्ति की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी झारखंड के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नियुक्ति के लिए पात्र माने जाते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को