दो चरणों में बिहार चुनाव, 7 राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान – 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगेपहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। पूरे चुनावी प्रक्रिया की अवधि 40 दिन की होगी।

नामांकन और स्क्रूटनी की तिथियां
पहले चरण के चुनाव के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को जारी होगा, वहीं दूसरे चरण का नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

  • पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगी।

  • दूसरे चरण की नामांकन अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है।

  • स्क्रूटनी की तारीखें 18 और 21 अक्टूबर, जबकि नामांकन वापसी की तारीखें 20 और 23 अक्टूबर तय की गई हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 14 लाख नए मतदाता इस बार पहली बार वोट डालेंगे।

वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद चुनाव कराने की मांग की थी, ताकि अधिक से अधिक लोग भाग ले सकें, क्योंकि त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2020 में कोविड महामारी के दौरान तीन चरणों में हुआ था।

फर्जी खबरों और हिंसा पर सख्त निगरानी
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि बिहार का यह चुनाव अब तक का सबसे सुगम, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी तरह की हिंसा या दुष्प्रचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और फर्जी खबरों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, 17 नई पहलें बिहार से शुरू की जा रही हैं, जो आगे पूरे देश में लागू की जाएंगी।

7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा
निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
उपचुनाव वाली सीटें हैं –
राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा

यह चुनावी घोषणा बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली है, क्योंकि अब सभी दल चुनावी मोड में आ चुके हैं और गठबंधनों की रणनीतियाँ तेज हो गई हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और