औरंगाबाद में बड़ा हादसा: नाव पलटने से 7 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

औरंगाबाद: जिले से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. इस जिले के बड़ेम में सोन नदी पार करने के दौरान एक नाव पलट गई. इस नाव पर करीब 17 लोग सवार थे. इस हादसे में 7 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है. घटना के तुरंत बाद ही बचाव अभियान शुरू किया गया. बचाए गए 10 लोगों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है.हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है. घटना नवीनगर ब्लॉक के बड़ेम थाना इलाके की है. घटना के तुरंत बाद ही बचाव अभियान शुरू किया गया.थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के अनुसार लापता लोगों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं. नाव पर कुल 18 लोग सवार होकर सोन डीला पर आलू की खेती करने जा रहे थे. इसी दौरान बीच मजधार में बैलैंस बिगड़ने की वजह से नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. नदी में पानी अधिक होने की वजह से लोग डूबने लगे. इनमें से  जिन्हें तैरना आता था, वे तैरकर बाहर निकल गए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को