रांची ; जोनल आईजी मनोज कौशिक ने अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस सूत्रों से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, गत दिनों अरगोड़ा थाना में एक युवक को हाजत में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया था।
इसके बाद एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह को सस्पेंड किया था। जबकि इंस्पेक्टर को लेकर एक रिपोर्ट जोनल आईजी को भेजी गई थी। जिस पर जोनल आईजी ने यह कार्रवाई की है।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार
गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

