घाटशिला उप चुनाव: जेएलकेएम ने किया उम्मीदवार देने का ऐलान, एनडीए में मची खलबली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः घाटशिला उप चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भी एनडीए और महागठबंधन ने अब तक अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इसी बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने भी इस उप चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है, जिससे चुनावी समीकरण में नया मोड़ आ गया है।

जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 13 अक्टूबर को तोपचांची में दो बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडल के जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, प्रत्याशी चयन, क्षेत्रीय मुद्दे और प्रचार अभियान पर विस्तार से चर्चा और मंथन किया जाएगा।

इस निर्देश से साफ संकेत मिल रहा है कि जेएलकेएम भी घाटशिला उप चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे एनडीए के भीतर हलचल शुरू हो गई है, क्योंकि यह संभावना है कि जेएलकेएम का उम्मीदवार एनडीए के वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है।

विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि बीते विधानसभा चुनाव में जेएलकेएम ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई थी। उस चुनाव में कई सीटों पर बीजेपी के वोट बंटने के कारण एनडीए को केवल 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। ऐसे में घाटशिला उप चुनाव में जेएलकेएम के उम्मीदवार की भूमिका राजनीतिक दृष्टि से निर्णायक साबित हो सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को