सारंडा में नक्सली हमला: गश्ती दल को निशाना बनाकर किया गया आईईडी विस्फोट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चक्रधरपुर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। इस हमले में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर के.के. मिश्रा घायल हो गए।
घायल अधिकारी को घटनास्थल से तत्काल निकाला गया और मेडिकल टीम की सहायता से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा के बाबूडेरा इलाके में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की मूवमेंट के दौरान ब्लास्ट किया।
इसी क्रम में सारंडा के एक अन्य इलाके में भी नक्सलियों ने लैंडमाइन विस्फोट कर एक पुलिया को उड़ा दिया। गौरतलब है कि नक्सली संगठन ने 8 से 14 अक्तूबर तक “प्रतिरोध सप्ताह” और 15 अक्तूबर को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है।खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि इस दौरान नक्सली सुरक्षाबलों पर हमले की कोशिश कर सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों