बिजली चोरी पर जेबीवीएनएल का सख्त एक्शन: 3 दिन में 1300 लोगों से वसूले 2.15 करोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की एंटी पावर थेफ्ट टीम ने राज्यभर में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते तीन दिनों (7 से 9 अक्टूबर) के बीच टीमों ने 8893 परिसरों पर छापेमारी की और 1297 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस दौरान करीब 2.15 करोड़ रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय स्तर से गठित 119 टीमों में क्षेत्रीय स्तर तक के अधिकारी शामिल थे। टीमों ने रोजाना सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक अभियान चलाया और बिजली चोरी के मामलों का पता लगाया। निगम के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा राज्यव्यापी अभियान है, जिसका मकसद बिजली की चोरी पर पूर्ण नियंत्रण पाना और राजस्व हानि को रोकना है। वितरण निगम ने राज्य के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी की सूचना तुरंत साझा करें। लोग किसी भी संदिग्ध उपभोक्ता की जानकारी पूरा पता और विवरण सहित निगम के महाप्रबंधक (APT) के मोबाइल नंबर 94311-35515 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। निगम ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बिजली वितरण निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन इलाकों में बिजली चोरी की शिकायतें मिलेंगी, वहां ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को