नीतीश को बड़ा झटका: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा समेत कई नेता आरजेडी में शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रहे असमंजस के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व विधायक राहुल शर्मा और मौजूदा जदयू सांसद गिरधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश ने आरजेडी का दामन थामा तीनों नेताओं ने पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि “राजद हर वर्ग और समुदाय के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश कर रही है, और इन नेताओं का जुड़ना इस दिशा में एक नया कदम है।”राहुल शर्मा, जदयू के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के पुत्र हैं और भूमिहार समुदाय से आते हैं, जबकि संतोष कुशवाहा नालंदा क्षेत्र में जदयू के पुराने चेहरे रहे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नेताओं के आने से भूमिहार बहुल इलाकों और दक्षिण बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में राजद को मजबूती मिल सकती है, जो अब तक जदयू का परंपरागत प्रभाव क्षेत्र माना जाता रहा है।कार्यक्रम के दौरान आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव और बीमा भारती भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की