जब स्वास्थ्य मंत्री खुद मानसिक रोगी है ,ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को कैसे संभाल पाएंगे – सीता सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : धनबाद पहुंची स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन ने बुधवार को झारखंड के शासन और प्रशासन पर जमकर बरसी। मौके पर उन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को मानसिक रोगी बताते हुए उन्‍होंने अपना इलाज कराने की सलाह दी। सीता सोरेन झारखंड की पुलिस को खनिज संपदा का लुटेरा बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री खुद बीमार हैं, उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। ऐसे में जब वे खुद अस्‍वस्‍थ हैं तो वे राज्‍य के स्वास्थ्य विभाग को कैसे संभाल पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। आलम यह है कि संथाल परगना के तमाम मरीज झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब निर्भर नहीं हैं। यहां के सभी मरीज अपना इलाज कराने अब पश्चिम बंगाल की ओर रूख कर रहे हैं। झारखंड सरकार स्वास्थ्य के मामले में लोगों को बेहतर सेवा नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 की बात हो रही है, जब पुराने रिम्स की व्यवस्था ही मंत्री सुधार नहीं पा रहे हैं तो आखिर रिम्स-2 बनाकर क्या करेंगे, वहां तो सिर्फ दलाली ही होगी। इसके साथ ही उन्होंने मईयां सम्मान योजना को ठग योजना बताते हुए कहा कि एक तरफ मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है, तो वहीं, स्वास्थ्य विभाग के करीब 3 हजार 900 कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं दिया गया है। सरकार के पास राशि ही नहीं है, लेकिन तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंंड में खनिज संपदा की लूट मची हुई है, इस लूट के लिए जिम्मेदार यहां के एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी हैं। उल्‍लेखनीय है कि सीता सोरेन कतरास स्थित श्यामडीह में आयोजित दुर्गा सोरेन सेना की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थींं। कार्यक्रम में उन्होंने दुर्गा सोरेन सेना के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक