छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर को नक्सल-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली/रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त हो चुके हैं। कभी नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इन इलाकों को सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सख्त रणनीति के बाद आज ‘नक्सलमुक्त क्षेत्र’ घोषित किया गया है।श्री शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा,“यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर, जो कभी आतंक के ठिकाने हुआ करते थे, आज नक्सल आतंक से मुक्त घोषित किये गये हैं।”उन्होंने बताया कि अब केवल दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद के कुछ अंश शेष हैं, जिन्हें जल्द ही सुरक्षा बल पूरी तरह समाप्त कर देंगे।गृह मंत्री ने कहा कि आज का दिन नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण दिन है। आज छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और कल 27 ने अपने हथियार डाले थे। महाराष्ट्र में कल 61 नक्सली मुख्यधारा में लौटे थे। इस तरह दो दिन में 258 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।श्री शाह ने कहा कि वह हिंसा का मार्ग छोड़ने और देश के संविधान में फिर से आस्था व्यक्त करने के उनके निर्णय की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे इस तथ्य का पता चलता है कि इस समस्या को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अथक प्रयासों से नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।श्री शाह ने कहा,“हमारी नीति स्प्ष्ट है- जो आत्मसमर्पण करना चाहते हैं उनका स्वागत है और जो बंदूक उठाए रखना चाहते हैं उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। जो अभी भी नक्सलवाद के रास्ते पर चल रहें हैं मैं उनसे फिर अपील करता हूं कि वे अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौट आयें। ”गृह मंत्री ने कहा कि सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद का उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए