बिहार चुनाव तैयारियों से असंतुष्ट अमित शाह, एक -एक सीट की ली समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना ; बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अधूरी तैयारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाखुश है अब उन्होंने खुद कमान संभाल ली है। गुरुवार देर रात तक वे प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ लगातार बैठक करते रहे। शाह ने एक-एक सीट की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का टास्क स्थानीय नेताओं को सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सीटों पर असंतोष की खबरों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठकों में अमित शाह ने पदाधिकारियों और चुनाव समिति के सदस्यों से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने सीटवार तैयारियों, टिकट बंटवारे और गठबंधन समन्वय की समीक्षा की। शाह ने प्रदेश नेतृत्व से जमीनी रिपोर्ट मांगी और एनडीए के भीतर बेहतर तालमेल पर जोर दिया। शुक्रवार को अमित शाह सारण जिले के तरैया और अमनौर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद वे पटना के ज्ञान भवन में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें शिक्षाविद्, उद्योगपति, चिकित्सक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और