घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के बाद -झामुमो ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने प्रचार में जोर दे दिया है। भाजपा ने पहले ही अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया था। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी प्रचार के लिए घोषित किया है। झामुमो ने पत्र जारी कर इस सूची को मुख्य निर्वाचन आयोग को भी भेजा है। पार्टी के अनुसार ये स्टार प्रचारक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। सूची में शामिल हैं: प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रयो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा माझी, योगेन्द्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सदिव्य कुमार, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी, हफिजुल हसन, विकास मुण्डा, डॉ. लुईस मरांडी, अंजनी सोरेन, समीर मोहन्ती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, भुषण तिर्की, निरल पुर्ती, दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, मो. ताजुद्दीन राजा, उमाकान्त रजक, आलोक सोरेन, जगत माझी, रामसुर्या मुण्डा, कुणाल षाडंगी, रामलाल मुण्डा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू। यह तो तय है भाजपा और झामुमो दोनों ही उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे घाटशिला क्षेत्र में चुनावी गहमागहमी और प्रचार का स्तर बढ़ने की उम्मीद है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष