जदयू ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कुल 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को पार्टी ने पहली सूची में 57 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस तरह जदयू ने सीट शेयरिंग के तहत अपने खाते में आई सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।

दूसरी सूची में यह खास बात रही कि 17 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले गए हैं। साथ ही, इस सूची में 9 महिला उम्मीदवारों को मौका मिला है। दोनों सूचियों को मिलाकर जदयू के कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इनमें कई वर्तमान विधायक भी हैं, जबकि कुछ नए चेहरे पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

जदयू की दूसरी सूची में शामिल महिला उम्मीदवारों में —
बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से सोनमरानी सरदार, अररिया से शगुफ्ता अजीम, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, केसरिया से शालिनी मिश्रा और शिवहर से श्वेता गुप्ता हैं।

पहली सूची में अल्पसंख्यक प्रत्याशी न होने पर उठे सवालों के बाद, जदयू ने दूसरी सूची में चार अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर और चैनपुर से जमा खान का नाम शामिल है।

 

इस तरह जदयू ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए चुनावी मैदान में अपनी पूरी टीम उतार दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष