हेमंत सरकार ने तोड़े वादे, पिछड़ा समाज के साथ किया अन्याय : आदित्‍य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पूर्वी सिंहभूम : प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने राज्य के पिछड़ा समाज के साथ वादाखिलाफी की है। गुरुवार को जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत में भारी अंतर है, जिससे साफ होता है कि यह सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। साहू ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने 2024 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन जब निर्णय का समय आया तो नगर निकाय चुनावों में मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पिछड़ों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और न्यायालय के निर्देश के बाद ही ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। अन्यथा पंचायत चुनाव पहले ही बिना पिछड़ों को आरक्षण दिए ही कराया जाता। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा और जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित रहे। वहीं आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाला और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने में देरी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछड़ा समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया है। केंद्र सरकार में कई मंत्री पिछड़ा वर्ग से आते हैं, जो सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्‍होंने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड के हर वर्ग का विश्वास खो चुकी है। इस सरकार से न आदिवासी खुश हैं और न ही कोई अन्‍य समाज ही खुश है। उन्होंने कहा कि अब जनता इस जनविरोधी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए