रांची में आईपीएस वाइव्स एसोसिएशन के दिवाली मेले का सीएम हेमंत ने किया उद्घाटन, बोले “जरूरतमंदों को साथ खड़ा होना सच्ची दिवाली”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची,। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले का उद्घाटन किया। रांची के जैप-1 मैदान, डोरंडा में आयोजित इस रंगारंग आयोजन में राज्य के पुलिस अधिकारियों, उनके परिजनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है, बल्कि यह संस्था वर्षों से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता में अग्रणी रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह संस्था पुलिस अधिकारियों के परिजनों द्वारा संचालित है, जो न सिर्फ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं बल्कि राज्य में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “आज जरूरत है कि समाज के हर जरूरतमंद को हम अपने साथ खड़ा करें। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। यह सच्ची दिवाली दिवाली होगी।” तीन दिवसीय दिवाली मेले में सांस्कृतिक, कलात्मक और तकनीकी गतिविधियों का संगम देखने को मिल रहा है। उद्घाटन के बाद दिनभर स्थानीय कलाकारों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जबकि सिक्किम और राजस्थान के पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। म्यूजिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शाम को युवाओं के लिए रॉक बैंड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मेले में लाइव पॉटरी मेकिंग, सोहराय पेंटिंग और पोर्ट्रेट मेकिंग जैसी कलाएं भी प्रदर्शित की जा रही हैं, जहां दर्शक कलाकारों को प्रत्यक्ष रूप से काम करते देख सकेंगे। मेले का प्रमुख आकर्षण पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल हैं, जहां अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद, लैंडमाइन वाहन, एयरो मॉडलिंग और आर्चरी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस अनूठे मेल से न केवल मनोरंजन, बल्कि सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता का भी संदेश प्रसारित किया जा रहा है। मेले के उद्घाटन के मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे, इप्सोवा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और