रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; रांची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों की किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, इसी बीच एक युवक ने गोली चला मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के कई वरीय अधिकारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से बिरयानी ऑर्डर की थी। वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद बिरयानी ऑर्डर करने वाले युवकों में से एक ने विजय पर गोली चला दी। गोली सीधे विजय के सीने में लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को बताया कि रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह