भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ है। 25 सितंबर को भी बालोद, धमतरी, बस्तर, सुकमा और बीजापुर जैसे जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय स्तर पर स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।

https://x.com/vishnudsai/status/2103526930536698207

भारी बारिश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर के लिए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बरतने की भी अपील की है।

 

ambikamishra
Author: ambikamishra

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन