रांची । दीपावली की शाम राजधानी रांची दीपों, सजावट और रोशनी से नहा उठी। हर घर, गली और बाजार में दीपों की झिलमिलाहट के बीच माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। नागरिकों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ परिवारजनों सहित पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।शहर के न्यू मार्केट, अशोक नगर , मोरबादी , कोंकर , रातू रोड और अरगोड़ा कॉलोनी जैसे इलाकों में रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट ने मन मोह लिया। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियाँ मनाईं। रात होते-होते रांची की फिजा रंगीन रोशनी और पटाखों की गूंज से भर गई। आसमान में छूटे रंगीन पटाखों ने दीपोत्सव को और भी भव्य बना दिया।

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर
पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन




