स्विट्जरलैंड में जेंडर इक्वेलिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव अलायंस वार्षिक जेंडर इक्वेलिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी। यह सम्मेलन 25 अक्टूबर को ल्यूसेर्न (स्विट्जरलैंड) में आयोजित होगा, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इस सम्मेलन के एक विशेष सत्र में “ऑनलाइन लैंगिक-आधारित हिंसा का मुकाबला करने के सबक” विषय पर वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगी। यह सत्र सुबह 9:15 से 10:45 बजे तक चलेगा, जिसमें मलेशिया, ग्वाटेमाला, न्यूज़ीलैंड, डेनमार्क और तंजानिया की महिला नेता भी शामिल होंगी। ह कार्यक्रम प्रोग्रेसिव अलायंस और स्विट्जरलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न को लेकर जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल सुरक्षा, जवाबदेही एवं लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाना है। यह अंतरराष्ट्रीय मंच न केवल डिजिटल सुरक्षा और समानता के प्रति भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर संवाद को भी मजबूत करेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए