पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी पर बेटे की हत्या की एफआईआर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बेटी और बहू भी आरोपी, वीडियो में घर वालों पर लगाए थे गंभार आरोप
पंचकूलाः
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में उनके बेटे अकील (35) की हत्या का एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अकील की हत्या के मामले में मुस्तफा और रजिया के साथ उनकी बेटी और बहू को भी आरोपी बनाया है।
जानकारी के अनुसार, अकील की मौत 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में हुई थी। शुरुआती दावे के मुताबिक, परिवार ने कहा था कि उनकी मौत दवाओं के ओवरडोज से हुई। लेकिन अकील के 27 अगस्त का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर रूप ले गया।
वीडियो में अकील ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपने पिता मुस्तफा के पत्नी के साथ अवैध संबंध का पता चला। अकील ने कहा कि यह महिला उसकी पत्नी थी, लेकिन शादी की औपचारिकता उनके पिता ने करवाई थी। वीडियो में अकील ने यह भी कहा कि इसके बाद से परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।
इस वीडियो के आधार पर अकील की पहचान वाले शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी। उन्होंने मामले की पूरी जांच की मांग की। अकील के परिवार में उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। अकील पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे।
पंचकूला पुलिस की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में SIT गठित की गई है। यह टीम घटना के हर पहलू की जांच करेगी और दोषियों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष