21 साल पुरानी बैंक डकैती केस में सासाराम विधानसभा से RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सासारामः बिहार के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा में 21 साल पहले हुई बैंक डकैती में गिरफ्तार कर लिया।
रोहतास के एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि सत्येंद्र साह का नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस लगभग 10 गाड़ियों के साथ उन्हें गढ़वा लेकर पहुंची, जहां कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया मोड़ स्थित बैंक लूटने के मामले में नामजद अभियुक्त थे। इस मामले में गढ़वा न्यायालय से उनके खिलाफ स्थायी वारंट (लाल वारंट) जारी था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उनके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तारी से पहले गढ़वा पुलिस रोहतास जिले के करहगर थाना पुलिस के संपर्क में थी। सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर से दबोचकर गढ़वा पुलिस को सौंपा गया।
सत्येंद्र साह के समर्थकों का आरोप है कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक दबाव में की गई है और चुनावी माहौल का फायदा उठाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि यह पुराने आपराधिक मामले में कानूनी कार्रवाई है।
बताया गया है कि वर्ष 2010 में सत्येंद्र साह ने कांग्रेस (जे) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और उन्हें करीब छह हजार वोट मिले थे। इसके अलावा, उन्होंने लगभग तीन वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को सासाराम नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की