पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री  अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षित व गरिमापूर्ण जीवन देने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। बता दें कि अमित शाह को एक कुशल संगठनकर्ता और चुनावी रणनीतिकार माना जाता है। वे प्रधानमंत्री मोदी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष