महागठबंधन ने तेजस्वी को घोषित किया सीएम कैंडिडेट ,विपक्ष पूछा- आप ऐसी घोषणा कब करेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटनाः बिहार में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। गुरुवार को पटना में महागठबंधन की ज्वायंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव के नाम का एलान किया। महागठबंधन की अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए कहा कि वे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसी के साथ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया गया है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि चुनाव के बाद और भी उपमुख्यमंत्री अलग-अलग वर्गों से बनाए जाएंगे।
कांग्रेस नेता गहलोत ने नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस पर हमला बोलते हुए कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हम तेजस्वी की अगुवाई में लड़ेंगे। अपने नाम का एलान होने के बाद तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम का चेहरा घोषित किए जाने को लिए मीडिया ज्यादा बेताब थी, वह नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना सरकार बनाना या सीएम बनना नहीं बल्कि नया बिहार बनाने का है। इस मौके पर मंच पर तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, पवन खेड़ा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, आई पी गुप्ता और कृष्णा अलावरू जैसे नेता मौजूद थे। तेजस्वी ने भी अशोक गहलोत का सवाल दोहराते हुए पूछा कि एनडीए की ओर से ऐसी ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कब की जाएगी?
बता दें कि आरजेडी ने कुल 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस ने 62, सीपीआई (माले) ने 20 और मुकेश सहनी की वीआईपी ने कुल 15 उम्मीदवार उतारे हैं। सीपीएम ने कुल 4 उम्मीदवार उतारे हैं। आरजेडी और वीआईपी के एक-एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज भी हो चुका है। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी को भी दो सीटें गई हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत