JDU में बागियों पर फिर कार्रवाई, गोपाल मंडल को मिली छुट्टी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : जनता दल यूनाइटेड ने बिहार चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कल 11 नामों का एलान हुआ था,रविवार को पूर्व मंत्री और विधायक समेत पांच और पर कार्रवाई हुई है।गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण शामिल हैं। बता दें कि भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे चुके गोपाल मंडल को जनता दल यूनाइटेड ने रविवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जदयू प्रदेश महासचिव की ओर से रविवार को एक चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी गई। गोपाल मंडल गोपालपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने पत्र जारी कर गोपाल मंडल पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी की विचारधारा के विपरीत कार्य करने का दोषी ठहराया। जारी पत्र में कहा गया है कि गोपाल मंडल पार्टी के संगठनात्मक अनुशासन का लगातार उल्लंघन कर रहे थे और बार-बार चेतावनी के बावजूद पार्टी की मर्यादा के अनुरूप आचरण नहीं कर रहे थे। ससे पहले शनिवार को पूर्व मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग और जमालपुर से विधायक शैलेश कुमार और पूर्व विधायकों समेत 11 लोगों को पार्टी से निकाला गया था

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक