डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने पहल की है। विधायक ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर बरहरवा, कोटालपोखर और गुमानी के स्थानीय बाजारों में किसानों से डीएपी एवं यूरिया की निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत की।

विधायक निसात आलम ने कृषि मंत्री को बताया कि किसानों से डीएपी और यूरिया की बिक्री निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उनके अनुसार सरकारी निर्धारित दर पर डीएपी की कीमत 1350 रुपये प्रति बोरा और यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बोरा है। इसके बावजूद स्थानीय बाजारों में डीएपी के लिए 1850 रुपये प्रति बोरा और यूरिया के लिए 350 रुपये प्रति बोरा तक वसूले जाने की शिकायत सामने आई है।

विधायक ने कहा कि खाद की बढ़ी हुई कीमत का सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। खेती के लिए आवश्यक खाद खरीदना किसानों की मजबूरी है, लेकिन निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है। किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी मामले को लेकर बातचीत की और फिर कृषि मंत्री के समक्ष पूरे मामले को रखा।

निसात आलम ने कृषि मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए जांच समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने कथित कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली में शामिल लोगों की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि किसानों को खाद उचित दर पर उपलब्ध हो सके।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और किसानों की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

विधायक निसात आलम ने कहा कि किसानों के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए वह लगातार आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि खेती के लिए जरूरी खाद किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके और कृषि कार्य प्रभावित न हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष