बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का हमला : कहा– ‘लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री, सोनिया राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन न तो मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली है, न प्रधानमंत्री की।” शाह ने कहा कि आगामी चुनाव बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त कराने का अवसर है। उन्होंने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया और दावा किया कि इस बार भी एनडीए की जीत निश्चित है। गृह मंत्री ने कहा, “एनडीए में सभी पांच सहयोगी पांडवों की तरह एकजुट हैं। लालू और राहुल बांग्लादेशी घुसपैठियों के रक्षक बन गए हैं, लेकिन भाजपा एक-एक कर सभी घुसपैठियों को बिहार की धरती से निकाल बाहर करेगी।” शाह ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में जनता से अपील की कि दरभंगा की सभी 10 सीटें एनडीए के खाते में जाएं। उन्होंने कहा कि “पिछली बार 10 में से 9 सीटें एनडीए को मिली थीं, इस बार सभी 10 जीतनी हैं।” सभा में शाह ने भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर का भी जिक्र किया और कहा कि वे लोकप्रिय कलाकार हैं और जनता उन्हें भारी मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि “मैथिली भाषा को राजग सरकार ने ही आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है। मिथिला के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है और राम सर्किट से सभी संबंधित स्थलों को जोड़ा जाएगा।” गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को पूरी तरह भारत का हिस्सा बनाया, लेकिन कांग्रेस और राजद ने इसका विरोध किया। हमने आतंकियों को पाकिस्तान के ठिकानों में मार गिराया और पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया। अगर राजद की सरकार आई तो क्या वे पीएफआई के लोगों को जेल में रख पाएंगे? राजग किसी भी कीमत पर उन्हें बाहर नहीं आने देगा।” शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दरभंगा में जल्द मेट्रो रेल सेवा शुरू होगी। उन्होंने याद दिलाया कि राजग सरकार ने यहां एयरपोर्ट बनवाया और अब एम्स के निर्माण का कार्य जारी है, जिससे मिथिला क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार