बिहार के चुनावी मैदान में खून के छींटे, मोकामा में फायरिंग, पथराव और तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। छह नवंबर को मतदान से पहले बिहार का मोकामा विधानसभा क्षेत्र हिंसा की चपेट में है। गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से इलाके का माहौल तनाव भरा है। मोकामा हत्याकांड को लेकर चुनाव आयोग ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से रिपोर्ट मांगी है।
शुक्रवार को मोकामा में ही आरजेडी प्रत्याशी वीणा सिंह के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। वीणा सिंह बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। सूरजभान सिंह के समर्थकों ने अनंत सिंह समर्थकों पर पथराव का आरोप लगाया है।
दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में भी पथराव और फायरिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पथराव के कई वीडियो वायरल हैं। दुलारचंद के परिवार वालों ने अनंत सिंह पर आरोप लगाया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद से मोकामा का माहौल बेहद तनाव पूर्ण है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मगर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं।
मोकामा के टाल इलाके में गुरुवार को जन सुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष का प्रचार चल रहा था। इसमें 75 वर्षीय दुलारचंद यादव भी मौजूद थे। दो गुटों के बीच टकराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। दुलारचंद के परिजनों ने अनंत सिंह समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। 90 के दशक में दुलारचंद यादव लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थी। कभी वह अनंत सिंह के भी सहयोगी रहे। मगर इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दुलारचंद के खिलाफ हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कुल आठ मामले दर्ज हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के