मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया आमंत्रित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री हरविंदर सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने बोकारो जिले के टी०टी०पी०एस० ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा कई अहम निर्देश तथा सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के