बोकारो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को चन्द्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव स्थित पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्व. नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की। उन्होंने पूर्व मंत्री बेबी देवी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि स्व. नेमनारायण महतो, स्व. जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर थे, जिनका 21 अक्तूबर 2025 को निधन हुआ था।

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर
पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन




