झारखंड के गुमला में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक ने गर्भवती नाबालिग प्रेमिका की कुल्हाड़ी से की हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में 19 वर्षीय युवक सुमन यादव ने अपनी नाबालिग प्रेमिका अंशिका तिर्की की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका करीब पांच माह की गर्भवती थी।
अंशिका तिर्की मूल रूप से छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ के शांति नगर की रहने वाली थी। वह पिछले एक सप्ताह से आरोपी सुमन यादव के साथ उसके घर पर रह रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की और घर के भीतर ही बैठा रहा।
सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया कि उसे नाबालिग प्रेमिका को घर में रखने को लेकर आत्मग्लानि हो रही थी और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया। आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा पिछले कुछ दिनों से ठीक से सो नहीं रहा था और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी।
गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, लड़की के गर्भवती होने के बाद परिवार और समाज के दबाव से युवक तनाव में था। पुलिस हत्या के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। रायडीह थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष