रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ महाप्रबंधक चंद्रशेखरन वी, मुख्य महाप्रबंधक विवेक और क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश शरण भी उपस्थित थे।
इस दौरान बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, राज्य में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा उद्योग एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में बैंकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। वहीं इंडियन बैंक के अधिकारियों ने राज्य सरकार के साथ मिलकर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




