रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में नागिन डांस वीडियो वायरल, जेलर जमादार निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कुछ कैदियों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने हुए है । वायरल वीडियो में दो कैदी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डांस करने वालों में एक शराब घोटाले का आरोपी विधु गुप्ता और दूसरा जीएसटी घोटाले का आरोपी विक्की भालोटिया है। यह वीडियो जेल परिसर के अंदर बने एक हॉल का बताया जा रहा है। इसमें दोनों आरोपी हाफ पैंट और टी-शर्ट में नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ अन्य कैदी भी मौजूद हैं, जो डांस का मजा ले रहे हैं। एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर खाना खाते हुए भी नजर आता है, जबकि बाकी लोग तालियां बजा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पहले का है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेल आईजी के निर्देश पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार सस्पेंड कर दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की