राहुल गांधी नहीं चाहते कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें: केशव प्रसाद मौर्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
लखनऊ ; बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह चुनाव प्रभारी व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महागठबंधन कुछ नहीं, एक-दूसरे की टांग खीचनें और धोखेबाजी का खेल है। राहुल गांधी ही नहीं चाहते हैं कि तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनें। उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंए एक्स पर रविवार को लिखा कि महागठबंधन के तीन खिलाड़ी राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव हैं। इन तीनों की अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग है। मौर्य ने लिखा कि राहुल गांधी किसी भी क़ीमत पर नहीं चाहते कि दोनों यादव मुख्यमंत्री बनें। वह दोनों की लाठी तोड़कर अपना पंजा मज़बूत करना चाहते हैं। वहीं राजनीति में खेले-खाए यादव बंधु भी कम उस्ताद नहीं हैं, जो किसी भी क़ीमत पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते हुए नहीं देखना चाहते। टंगड़ी मार के इस नायाब खेल में लालटेन बुझ चुकी है, साइकिल पंचर और पंजे में कोई दमखम नहीं बचा है। बिहार में महागठबंधन का खेल ख़त्म हो गया है। फिर एक बार एनडीए सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। बिहार का एनडीए पर विश्वास है और महागठबंधन हताश व निराश है ।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत