झारखंड में शीतलहर का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने राज्य में 10 और 11 नवंबर को शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड के असर में तेजी आने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, तथा पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में ठंड का असर अधिक रहेगा। वहीं देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में भी ठंड की तीव्रता महसूस की जा सकेगी। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
स्वास्थ्य पर असर और सावधानियां: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक ठंड में रहने से फ्लू, नाक बहना या बंद होना और नाक से खून आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कंपकंपी को हल्के में न लें, क्योंकि यह शरीर से गर्मी कम होने का संकेत है। जरूरत न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा ठंड के लंबे असर से शीतदंश (फ्रॉस्टबाइट) होने का खतरा रहता है, जिसमें त्वचा पीली और कठोर हो जाती है। गंभीर स्थिति में तुरंत चिकित्सीय सलाह लेने की बात कही गई है।
बॉक्स
फसलों और व्यवस्था पर असर: विशेषज्ञों ने बताया कि शीत लहर का असर गेहूं, सरसों और आलू जैसी रबी फसलों, जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में झारखंड के कई इलाकों में सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी, इसलिए लोगों को अभी से गर्म कपड़ों और सुरक्षा इंतजामों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों